नई दिल्ली: बजट पर राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री की प्रतिक्रिया सामने आयी है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे नहीं पता वे किस सुधार की बात कर रहे हैं? अर्थव्यवस्था और उसके फंडामेंटल्स मज़बूत हैं. कई सेक्टर ग्लोबल अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं.
जिनके लिए हम छोटे और मंझोले उद्यमों, टेक्सटाइल, चमड़ा, ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले लोगों के लिए कई अलग-अलग योजनाएं लाए हैं. किसानों और वैल्यू एडिशन के लिए, महिला उद्यमियों, सेल्फ-हेल्प उद्यमियों के लिए भी योजनाएं लाए हैं.
ये ऐसे तरीके हैं जिनसे हम आम छोटे लोगों तक पहुंच रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके. कि बाहर से आने वाली किसी भी अस्थिरता के कारण उन्हें अपने जीवन में बड़े बदलावों का सामना न करना पड़े. राजनीतिक रूप से आप आलोचना करना चाहते हैं, आपका स्वागत है, कृपया करें. लेकिन अगर आप मुझे वे तथ्य बताना चाहते हैं जिन पर आप अपना तर्क आधारित कर रहे हैं. तो मैं सुनने और उसका जवाब देने के लिए तैयार हूं.