ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस बजट में बड़ा ऐलान, डिफेंस को 7.85 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस बजट में बड़ा ऐलान, डिफेंस को 7.85 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन

जयपुर : ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस बजट में बड़ा ऐलान किया गया है. डिफेंस को 7.85 लाख करोड़ रुपये का ऐलोकेशन किए गए हैं. पिछले बजट के अनुमान से 15.19% की भारी बढ़ोतरी हुई है.  अलॉटमेंट अगले FY के अनुमानित GDP का 2% है.

डिफेंस बजट केंद्र सरकार के खर्च का 14.67% है. सभी मंत्रालयों में सबसे ज्यादा डिफेंस का बजट है.  इमरजेंसी हथियार-गोला-बारूद खरीद की जरूरत पूरी होगी.   डिफेंस बजट का बड़ा हिस्सा कैपिटल खर्च के लिए अलॉट किया है.

कैपिटल एक्सपेंडिचर 27.95%, डिफेंस पेंशन 21.84%,  26.40% सैलरी और अलाउंस, सिविल ऑर्गनाइजेशन 3.64%,   सस्टेनेंस और ऑपरेशनल तैयारी के लिए 20.17% है.

डिफेंस को दिए गए बजट से यह साफ होता है कि दो तरफा खतरे को देखते हुए सैन्य तैयारी और सेनाओं का आधुनिकीकरण जारी रहेगा.ऑपरेशन सिंदूर और फिर उसके बाद जिस तरह नए डोमेन में भी चुनौतियों से निपटने की तैयारी की जा रही है.