अजमेर/जयपुर: कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अजमेर की हाई सिक्यारिटी जेल में जगन गुर्जर का शव मिला. वर्ष 1994 में जगन गुर्जर अपराध की दुनिया में आया था.
जगन की दहशत से उसके गांव में 10 वर्षों तक किसी का विवाह नहीं हुआ. जगन के पिता भी घर छोड़ कर चले गए थे. एक समय में जगन गुर्जर पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. वर्ष 2009 में सचिन पायलट के सामने जगन ने आत्म समर्पण किया था.
कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:
-अजमेर की हाई सिक्यारिटी जेल में मिला जगन गुर्जर का शव
-वर्ष 1994 में जगन गुर्जर आया था अपराध की दुनिया में
-जगन की दहशत से उसके गांव में नहीं हुआ 10 वर्षों तक किसी का विवाह
-जगन के पिता भी घर छोड़ कर चले गए थे
-एक समय में जगन गुर्जर पर घोषित किया था 11 लाख रुपए का इनाम
-वर्ष 2009 में सचिन पायलट के सामने किया था जगन ने आत्म समर्पण
आपको बता दें कि अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी की मौत हो गई. कैदी डकैत जगन गुर्जर का बैरक में शव मिला. जेल कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना दी. FSL की टीम व उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. हत्या की भी आशंका जताई जा रही है.