नई दिल्ली : BRICS थिएटर फेस्टिवल 2026 का दिल्ली में आयोजन होगा. 12 से 14 अक्टूबर तक नई दिल्ली में फेस्टिवल होगा. भारत की BRICS अध्यक्षता में आयोजन होगा. “Shared Stories, Shared Futures” थीम है.
9 देशों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे. भारत समेत 9 देशों की भागीदारी होगी. भारत की दो थिएटर प्रस्तुतियां होंगी. रूस की दो थिएटर मंडलियां प्रस्तुति करेंगी. 12 अक्टूबर को NSD में उद्घाटन होगा. दिल्ली के प्रमुख थिएटरों में प्रस्तुतियां होंगी.
शास्त्रीय और समकालीन थिएटर का प्रदर्शन होगा. प्रयोगात्मक थिएटर भी फेस्टिवल का हिस्सा है. कलाकारों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन होगा. थिएटर विशेषज्ञों के बीच चर्चा भी होगी. लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर रहेगा. NSD को आयोजन की नोडल एजेंसी बनाया गया है.