राजस्थान के 50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगी खरीफ फसल मुआवजा राशि, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 30 जिलों के 16496 गांव अभावग्रस्त घोषित

राजस्थान के 50 लाख से अधिक किसानों को मिलेगी खरीफ फसल मुआवजा राशि, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 30 जिलों के 16496 गांव अभावग्रस्त घोषित

जयपुर : राजस्थान के 50 लाख से अधिक किसानों को खरीफ फसल मुआवजा राशि मिलेगी. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 30 जिलों के 16496 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं. बारां जिले में भी 1228 गांवों को किया अभावग्रस्त घोषित किया गया है.

झालावाड़ और बारां जिले में सर्वाधिक खरीफ फसल खराबा हुआ है. 33% से अधिक फसल खराबें की गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर चयन किए. फसल खराबे की 2600 करोड़ रुपए मुआवजा राशि वितरित होगी. झालावाड़ 1597, बारां 1228 जिले के सर्वाधिक गांवों को शामिल किया गया है.

झालावाड़ में सर्वाधिक 3 लाख 42 हजार 552 किसानों को फसल खराबे की मुआवजा राशि मिलेगी. 30 जिलों में सबसे कम अलवर जिलें के 3 गांवों के 1186 किसानों को मुआवजा राशि मिलेगी. धौलपुर के 42, बूंदी के 534, भरतपुर 349, डीग 58, टोंक 1197, अजमेर 719,  अलवर तीन, झुंझुनूं 77, कोटा 907, पाली 520 किसानों को मुआवजा राशि मिलेगी.

बांसवाड़ा 735, ब्यावर 660, भीलवाड़ा 1271, नागौर 660, राजसमंद 409, डीडवाना कुचामन 695, सवाई माधोपुर 106, श्रीगंगानगर 11, जोधपुर 690, बालोतरा 204 चित्तौड़गढ़ 968, डूंगरपुर 1042,जयपुर 371, प्रतापगढ़ 1020, सलूंबर 14, करौली 11, जालोर 308, हनुमानगढ़ के 90 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है.