जयपुर : भवानी निकेतन में 14 सितंबर को नगर निगम चुनाव की मतगणना होगी. परिसर स्थित फार्मेसी कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा.
10 सितंबर को भवानी निकेतन परिसर से ही मतदान दल रवाना होंगे. इससे पहले जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना होती रही है. लेकिन गणेश चतुर्थी मेले के चलते इस बार मतगणना स्थल बदल गया है.
जयपुर नगर निगम के अलावा जिले में अन्य 18 निकायों में 9 सितंबर को मतदान होगा. 8 सितंबर को भवानी निकेतन परिसर से मतदान दल रवाना होंगे. संबंधित निकाय मुख्यालय पर ही 14 सितंबर को चुनाव मतगणना होगी. जिले में दो नगर परिषद चौमूं, शाहपुरा के साथ 16 नगर पालिकाओं में 9 सितंबर को मतदान होगा.