राजस्थान में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर : राजस्थान में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. कई जिलों में मानसून की मेहर बरसेगी. मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. 5 जिलों में ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 

अलवर, डीग, भरतपुर, करौली और सवाई माधोपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, खैरथल-तिजारा, धौलपुर और कोटपूतली-बहरोड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के शेष जिलों को और मानसून की झमाझम का इंतजार करना पड़ेगा. 

राजस्थान में मानसून का दौर पड़ गया है धीमा: 
बता दें कि राजस्थान में मानसून का दौर धीमा पड़ गया है. पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है. साथ ही शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाएं प्रभावी हैं. ऐसे में पश्चिम राजस्थान में एक हफ्ते तक बारिश नहीं होगी.

पूर्वी राजस्थान में 25 से 27 अगस्त तक बारिश हो सकती है. कोटा, भरतपुर, जयपुर में हल्की बारिश का अलर्ट है. सिर्फ बीकानेर संभाग में ही सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. पूरे राजस्थान में 16 और जयपुर में 22 फीसदी कम बारिश हुई है.