गणेश चतुर्थी के चलते बदल गया मतगणना स्थल, भवानी निकेतन को बनाया गया जिला निर्वाचन शाखा की ओर से स्ट्रान्ग रूम

जयपुर : जयपुर नगर निगम चुनाव मतगणना स्थल में बदलाव किया गया है. भवानी निकेतन को जिला निर्वाचन शाखा की ओर से स्ट्रान्ग रूम बनाया गया है. भवानी निकेतन में इस बार 14 सितंबर को मतगणना ही होगी. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा. 

10 सितंबर को भवानी निकेतन परिसर से ही मतदान दल रवाना होंगे. इससे पहले JLN मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में मतगणना होती रही है. लेकिन गणेश चतुर्थी के चलते इस बार मतगणना स्थल बदल गया है.

जयपुर नगर निगम चुनाव मतगणना से जुड़ी खबर
-भवानी निकेतन को बनाया गया जिला निर्वाचन शाखा की ओर से स्ट्रान्ग रूम
-भवानी निकेतन में ही होगी इस बार 14 सितंबर को मतगणना
-जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को होगा मतदान
-10 सितंबर को भवानी निकेतन परिसर से ही होंगे मतदान दल रवाना
-इससे पहले JLNमार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज में होती रही है मतगणना
-लेकिन गणेश चतुर्थी के चलते इस बार बदल गया मतगणना स्थल