जोधपुर: 21 अप्रैल को पचपदरा में आधुनिक रिफाइनरी का भव्य लोकार्पण होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. मंत्री जोगाराम पटेल ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि रिफाइनरी से पश्चिमी राजस्थान के विकास को पंख लगेंगे.
भारत सरकार को हर साल 21,000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है. राजस्थान को 4,000-5,000 करोड़ रुपये का संभावित लाभ होगा. हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई क्षेत्रों को फायदा होगा.
छोटे-बड़े उद्योगों की स्थापना की संभावना बढ़ेगी. पचपदरा उभरता हुआ औद्योगिक हब बनेगा. जुलाई से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है. 21 अप्रैल का दिन राजस्थान के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा.