पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच फिर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफ़गानिस्तान में की एयरस्ट्राइक

पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच फिर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफ़गानिस्तान में की एयरस्ट्राइक

नई दिल्ली : पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच फिर तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफ़गानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान का 7 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है. FAK, ISKP के ठिकानों पर हमले किए है. 

पाकिस्तान एयरफोर्स ने TTP के ठिकानों को भी निशाना बनाया है. पाक ने ड्रोन से मदरसे पर भी एयरस्ट्राइक की है. वहीं अफगान सरकार ने दावा किया है कि पाक हमले में 19 की मौत हो गई है.

वहीं पाकिस्तान के हमले पर अफगान सरकार का स्टेटमेंट सामने आ गया है. अफगान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने नागरिकों पर हमला किया है. पाक ने हमारी सीमा में घुसकर हमला किया है. महिलाओं, बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई है. 

पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच फिर बढ़ा तनाव
-पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफ़गानिस्तान में की एयरस्ट्राइक
-पाकिस्तान का 7 आतंकी ठिकानों पर हमला 
-FAK, ISKP के ठिकानों पर किए हमले
-पाकिस्तान एयरफोर्स ने TTP के ठिकानों को भी बनाया निशाना
-अफगान सरकार का दावा- पाक हमले में 19 की मौत