नई दिल्ली: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है. कराची अटैक के बाद पाक ने अफगानिस्तान सीमा पर की सैन्य कार्रवाई की है. बॉर्डर इलाकों में बड़े पैमाने पर की गई सैन्य कार्रवाई में 29 मिलिटेंट के मारे जाने का दावा है.
पाक ने जमीनी ऑपरेशन और हवाई हमले करने का दावा करते हुए कहा कि बॉर्डर पर देश विरोधी गुटों के ठिकानों और सुरक्षित पनाहगाहों पर हमले किए. जिसमें 29 लड़ाके मारे गए है. पाकिस्तानी सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने X पर पोस्ट कर कहा कि यह ऑपरेशन देश में हुए हालिया आतंकी हमलों का जवाब है.
वहीं अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान के हमलों में कोई आतंकी नहीं बल्कि आम लोग मारे गए हैं. अफगान बलों ने अपने स्तर पर पाकिस्तानी सेना के हमलों का जवाब भी दिया है. जवाबी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहने से दोनों देशों के बीच सीमा पर फिर तनाव बढ़ा है. दोनों देशों के बीच फरवरी से अब तक सीमा संघर्ष में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई दौर की वार्ता के बावजूद स्थायी युद्धविराम नहीं हो सका है.