पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि आज, CM योगी आदित्यनाथ ने किया नमन

पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि आज, CM योगी आदित्यनाथ ने किया नमन

नई दिल्ली : आज पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको नमन किया है. सीएम योगी ने भारत रत्न' पं. मदन मोहन मालवीय जी को श्रद्धांजलि दी. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि पं. मदन मोहन मालवीय जी मां भारती के परम उपासक थे. पं. मदन मोहन मालवीय के कर्म में राष्ट्रसेवा की तपस्या थी. पं. मदन मोहन मालवीय की वाणी में वेद की गंभीरता थी. उन्होंने ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की. BHU की स्थापना कर भारतीयता के आदर्शों को प्रखर किया. उन्होंने युवाओं में संस्कार युक्त शिक्षा के बीज बोए. 

बता दें कि . मदन मोहन मालवीय जी ने दलितों के उत्थान के लिए विशेष कार्य किया. पंडित मदन मोहन मालवीय को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बहुत सम्मान देते थे, वह उन्हें अपने बड़े भाई के समान मानते थे. वह एकमात्र ऐसे कांग्रेस नेता रहे थे जो आजादी से पहले चार बार कांग्रेस अध्यक्ष रहे.