नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम थ्रेट मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट... मामले की जांच में जुटी पुलिस

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम थ्रेट मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट... मामले की जांच में जुटी पुलिस

मुंबई: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम थ्रेट मिलने से हड़कंप मच गया. एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर धमकी भरा संदेश मिला. संदेश में बम होने का दावा कर लोगों को बाहर निकालने की चेतावनी दी गई. शिकायत के बाद एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.      

ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ जांच शुरू हुई. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उप-निरीक्षक रमेश पाटील के नेतृत्व में जांच जारी है.