राजस्थान हाई कोर्ट में बम की सूचना से जुड़ा प्रकरण, जांच में नहीं मिली किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु

राजस्थान हाई कोर्ट में बम की सूचना से जुड़ा प्रकरण, जांच में नहीं मिली किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट में बम की सूचना से जुड़ा प्रकरण में सत्यमेव जयते भवन की पूरी तरह जांच की गई. जांच में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. जांच एजेंसियों ने सभी तरह से सत्यमेव जयते भवन को सुरक्षित पाया. अदालतों में कार्यवाही सुचारू की गई. 

आपको बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड पहुंचे. हाईकोर्ट परिसर का सर्च किया जा रहा है.

सत्यमेव जयते भवन को खाली करवा कर सर्च किया जा रहा  है. पूर्व की भांति मेल पर तमिलनाडु की चर्चा की गई. मेल भेज कर 3 RDX बम प्लान्ट करने की जानकारी दी गई. शक्तिशाली RDX 3 बमों से उड़ाने की धमकी दी गई है. आज बम ब्लास्ट से जुड़े मामले की भी सुनवाई होनी है.