जयपुर: 15 हजार मतदान कर्मी जिले में मतदान प्रक्रिया करवाएंगे. जयपुर जिले में नगर निगम सहित 19 निकायों में चुनाव मतदान होगा. पहले चरण में 9 सितंबर को जिले के 18 नगर परिषद और नगर पालिकाओं में मतदान होगा.
11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतदान प्रक्रिया होगी. जिले में लगभग 1400 मतदाताओं पर एक बूथ होगा. सभी मतदान कर्मियों का दो चरणों में प्रशिक्षण होगा.
पहले चरण में 26 -27 अगस्त को मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता की दृष्टि से 301 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे. 31 अगस्त को सभी 301 सेक्टर मजिस्ट्रेट का भी प्रशिक्षण होगा.
15 हजार मतदान कर्मी जिले में करवायेंगे मतदान प्रक्रिया:
-जयपुर जिले में नगर निगम सहित 19 निकायों में चुनाव मतदान
-पहले चरण में 9 सितंबर को जिले के 18 नगर परिषद और नगर पालिकाओं में मतदान
-11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में होगी मतदान प्रक्रिया
-जिले में लगभग 1400 मतदाताओं पर होगा एक बूथ
-सभी मतदान कर्मियों का दो चरणों में होगा प्रशिक्षण,
-पहले चरण में 26 -27 अगस्त को मतदान कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
-चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता की दृष्टि से 301 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त
-31 अगस्त को सभी 301 सेक्टर मजिस्ट्रेट का भी होगा प्रशिक्षण