7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ! गलवान झड़प के बाद पहली बड़ी... यात्रा पर दुनिया की नजर

7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ! गलवान झड़प के बाद पहली बड़ी...  यात्रा पर दुनिया की नजर

जयपुरः 7 साल बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे. शी जिनपिंग की बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली पहुंचने की तैयारी है. 12-13 सितंबर को होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने शी जिनपिंग भारत आ सकते हैं. शी जिनपिंग की भारत यात्रा को चीन के साथ रिश्तों में नई गर्माहट है. और तनाव कम करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. 

गलवान झड़प के बाद शी जिनपिंग की पहली बड़ी भारत यात्रा पर दुनिया की नजर है, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय मुलाकात की उम्मीद है. मोदी-शी बैठक में LAC पर शांति और सीमा विवाद समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.    

शी जिनपिंग के दौरे को लेकर दिल्ली में होटल और सुरक्षा प्रोटोकॉल की तैयारियां तेज है NSA अजीत डोभाल की चीन यात्रा के बीच शी जिनपिंग के भारत आने की खबर से कूटनीतिक हलचल बढ़ी. फिलहाल शी जिनपिंग के भारत दौरे पर अभी भारत और चीन के विदेश मंत्रालयों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.