40 करोड़ दो...नहीं तो उड़ा देंगे SMS अस्पताल ! अभय कमांड सेंटर में आई एक धमकी से मचा हड़कंप

जयपुरः SMS अस्पताल में बम की सूचना मिली है. सूचना मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई है. पुलिस बल और अग्निशमन की गाड़ी एसएमएस अस्पताल पहुंची है. डॉग स्क्वायड की टीम की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है. 

अभय कमांड सेंटर में आई एक धमकी से हड़कंप मच गया है. धमकी देने वालों ने 40 करोड रुपए देने की मांग की है. वरना SMS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी है. सूचना मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय हुई.