जयपुर: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी की तरह हम करते तो कभी पार्षद नहीं बन पाते. अधिकारी दादागिरी कर रहे हैं. पुलिस के बड़े अधिकारी मीठी-मीठी बातें करते हैं. कहते हैं अधिकारी काम करवा रहे हैं हम क्या करें.
पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देंगे. डोटासरा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पुलिस वाले धमकाये तो डरना नहीं है. चाहे गोलियां चल जाये लेकिन भाजपा को हराएंगे. व्यक्तिगत नारों की जरूरत नहीं,कांग्रेस के लिए काम करने की जरूरत है. मेरे बाद कोई दूसरा आएगा,लेकिन कांग्रेस के लिए हमेशा काम करना है.