फलोदी: देचू में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी, पति-पत्नी और दो बच्चों की संदिग्ध मौत

फलोदी: देचू में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी, पति-पत्नी और दो बच्चों की संदिग्ध मौत

फलोदी: राजस्थान के फलोदी के देचू से खबर मिल रही है. देचू में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी फैल गई. पति-पत्नी और दो बच्चों की संदिग्ध मौत हुई. मृतक परिवार देचू तहसील के पीछे कृषि फार्म पर कृषि कार्य करता था. 

पाली से देचू आकर एक फार्म पर कृषि कार्य करते थे. अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ. फलोदी SP सतनाम सिंह, देचू CI विक्रम सिंह चारण जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे. जोधपुर से FSL व डॉग स्क्वॉड टीम मौके के लिए रवाना हुई. 

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है. देचू पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी. परिजनों के आने के बाद शवों को उपजिला अस्पताल ले जाया जाएगा. घटना को लेकर देचू में सनसनी फैल गई.  फिलहाल पुलिस गहनता से जांच कर रही है.

फलोदी के देचू से खबर: 
-देचू में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से सनसनी
-पति-पत्नी और दो बच्चों की संदिग्ध मौत
-मृतक परिवार देचू तहसील के पीछे कृषि फार्म पर करता था कृषि कार्य
-पाली से देचू आकर एक फार्म पर करते थे कृषि कार्य
-अभी तक मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
-फलोदी SP सतनाम सिंह, देचू CI विक्रम सिंह चारण जाब्ते सहित पहुंचे मौके पर
-जोधपुर से मौके के लिए रवाना हुई FSL व डॉग स्क्वॉड टीम 
-पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने कहा- 
-घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है
-देचू पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी सूचना
-परिजनों के आने के बाद शवों को ले जाया जाएगा उपजिला अस्पताल
-घटना को लेकर देचू में फैली सनसनी, फिलहाल पुलिस कर रही गहनता से जांच