ममता सरकार पर पीएम मोदी का प्रहार, प्रोटोकॉल उल्लंघन पर घेरा, कहा-ये राष्ट्रपति नहीं, संविधान का अपमान

ममता सरकार पर पीएम मोदी का प्रहार, प्रोटोकॉल उल्लंघन पर घेरा, कहा-ये राष्ट्रपति नहीं, संविधान का अपमान

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रहार किया है. प्रोटोकॉल उल्लंघन पर PM मोदी ने ममता सरकार को घेरा है. पीएम मोदी ने कहा कि ये राष्ट्रपति नहीं, संविधान का अपमान है.

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति को सम्मान देने के बजाय, TMC ने इस पवित्र और महत्वपूर्ण कार्यक्रम का बहिष्कार किया. 

पीएम मोदी ने कहा कि वे खुद आदिवासी समाज से आती हैं और वे आदिवासी समाज के विकास के बारे में चिंतित रही हैं. TMC सरकार ने उस कार्यक्रम को बदइंतजामी के हवाले कर दिया. 

पीएम मोदी ने कहा कि यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है. यह संविधान की भावना का अपमान है. यह लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है. TMC की गंदी राजनीति और सत्ता के अहंकार को बंगाल की जनता जल्द ही तोड़ देगी.

ममता सरकार पर पीएम मोदी का प्रहार: 
-प्रोटोकॉल उल्लंघन पर PM मोदी ने ममता सरकार को घेरा 
-कहा-ये राष्ट्रपति नहीं, संविधान का अपमान
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं
-लेकिन राष्ट्रपति को सम्मान देने के बजाय, TMC ने इस पवित्र व महत्वपूर्ण कार्यक्रम का बहिष्कार किया
-वे खुद आदिवासी समाज से आती हैं
-और वे आदिवासी समाज के विकास के बारे में चिंतित रही हैं
-TMC सरकार ने उस कार्यक्रम को बदइंतजामी के हवाले कर दिया
-यह न केवल राष्ट्रपति का अपमान है बल्कि भारत के संविधान का भी अपमान है
-यह संविधान की भावना का अपमान है
-यह लोकतंत्र की महान परंपरा का भी अपमान है
-TMC की गंदी राजनीति और सत्ता के अहंकार को बंगाल की जनता जल्द ही तोड़ देगी