पचपदरा में पीएम मोदी का होने वाला कार्यक्रम स्थगित, सभी विभागों को दी जा रही तत्काल सूचना

पचपदरा में पीएम मोदी का होने वाला कार्यक्रम स्थगित, सभी विभागों को दी जा रही तत्काल सूचना

जयपुर : पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. आज रिफाइनरी में आग लगने के कारण कार्यक्रम स्थगित किया गया है. सभी विभागों को तत्काल सूचना दी जा रही है. बता दें कि पचपदरा रिफाइनरी में अचानक भीषण आग लग गई. रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लगी. जिस पर काबू पाने के लिए करीब 20 दमकलें मौके पर मौजूद हैं.

वहीं इसको लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्मंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई. रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है. ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं.