नई दिल्लीः ट्रंप के टैरिफ वार पर पीएम मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेंगे. हमें अपने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखना है. पशुपालकों के हितों के साथ समझौता नहीं होगा. मुझे पता है इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारतीय कृषि नई ऊंचाई पर है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत कर रहे हैं.
ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश पर हस्ताक्षर किए है. ट्रंप भारत पर पहले भी 25 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं. रूस से तेल खरीदने को लेकर अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. यह आदेश 27 अगस्त से लागू होगा.
रूसी तेल को लेकर ट्रंप ने कहा कि भारत पर टैरिफ लगे सिर्फ 8 घंटे हुए है. अभी बहुत कुछ बाकी है. और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे.