मेरठः प्रधानमंत्री मोदी मेरठ दौरे पर है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरठ के लोगों ने मुझे हमेशा आशीर्वाद दिया. पहले मेट्रो का विकास बहुत धीमा था. कांग्रेस के राज में सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी. आज देश के 25 शहरों में मेट्रो चल रही है. यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है. बीजेपी ने देश के विकास को ऊपर रखा है. पश्चिमी यूपी में कई नए एक्सप्रेस-वे बन रहे.
कांग्रेस के शासनकाल में घोटाले होते थे. विकसित देश भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक. कांग्रेस विकसित देशों से समझौते नहीं कर पाती थी. कांग्रेस राज में सिर्फ आयात की बात होती थी. मेरठ लघु उद्योगों का बड़ा हब है. किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही. अब योजनाएं लटकती और भटकती नहीं है.