नई दिल्लीः NDA की बैठक में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस राजनीतिक यात्रा में उतार-चढ़ाव आए. इस पड़ाव के लिए कभी नहीं सोचा था. प्यार और सम्मान देने के लिए धन्यवाद. मेरे लिए जनता जनार्दन ईश्वर का रूप. ये उपलब्धि NDA परिवार को समर्पित. सबसे लंबी अवधि तक सेवा का अवसर मिला. इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिला. यह ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है.
कांग्रेस के धोखे के बाद लोंगों ने NDA पर भरोसा जताया. 2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे हुए थे. इसका देश को बहुत नुकसान भी उठाना पड़ा. लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है. और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है.
लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपाः
साल 2014 में जब NDA की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश में एक नई आशा का उदय हुआ है. इस आशा का इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का बहुत बड़ा दायित्व था. देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपा था. मुझे आज संतोष है, गर्व है. कि NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है.
एक दिन यह पड़ाव भी आएगा. यह मैंने कभी सोचा नहीं थाः
आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया. इस राजनीतिक यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव देखते हुए, एक दिन यह पड़ाव भी आएगा. यह मैंने कभी सोचा नहीं था. निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का अवसर मिलना. इसे मैं अपना परम सौभाग्य मानता हूं. आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया. इतना मान दिया