राष्ट्रपति के बंगाल दौरे पर पीएम मोदी का बयान, राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर, यह शर्मनाक और पहले कभी नहीं हुआ

राष्ट्रपति के बंगाल दौरे पर पीएम मोदी का बयान, राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर, यह शर्मनाक और पहले कभी नहीं हुआ

नई दिल्लीः राष्ट्रपति के बंगाल दौरे पर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया. कहा कि यह शर्मनाक और पहले कभी नहीं हुआ. हर कोई जो डेमोक्रेसी और आदिवासी समुदायों के एम्पावरमेंट में विश्वास करता है, निराश है. राष्ट्रपति जी जो खुद एक आदिवासी समुदाय से हैं. उन्होंने जो दर्द और पीड़ा जाहिर की है. उससे भारत के लोगों के मन में बहुत दुख है. पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने सच में सारी हदें पार कर दी हैं. 

राष्ट्रपति के इस अपमान के लिए उनका एडमिनिस्ट्रेशन जिम्मेदार है. यह भी उतना ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि संथाल कल्चर जैसे जरूरी विषय के साथ पश्चिम बंगाल सरकार इतनी लापरवाही से पेश आती है. राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है. और इस पद की पवित्रता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए. उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल सरकार और TMC में समझदारी आएगी.