पश्चिम बंगाल में PM मोदी की जनसभा, कहा- TMC ने बंगाल की बहन-बेटियों को धोखा दिया, सिर्फ घुसपैठियों की सुनती

पश्चिम बंगाल में PM मोदी की जनसभा, कहा- TMC ने बंगाल की बहन-बेटियों को धोखा दिया, सिर्फ घुसपैठियों की सुनती

पश्चिम बंगाल: बिष्णुपुर में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल अब मान चुका है,बंगाल अब ठान चुका है. जनसभा में लोगों के आने के रिकॉर्ड टूट रहे. बंगाल की बहन-बेटियां बीजेपी को आशीर्वाद देती. TMC ने बंगाल की बहन-बेटियों को धोखा दिया. TMC नहीं चाहती महिलाओं को 33% आरक्षण मिले. घुसपैठियों के लिए TMC कानून तोड़ती है. TMC सिर्फ घुसपैठियों की सुनती है. TMC को इसके लिए सजा मिलनी चाहिए. संविधान की भावनाओं का TMC गला घोंटती है. TMC वाले कोर्ट की भी नहीं सुनते. TMC आदिवासियों भाई-बहनों से नफरत करती है. 

TMC के भ्रष्टाचार से माता-बहनें परेशान है TMC अपने वोटबैंक को आरक्षण देना चाहती. मां-बहनों की समृद्धि बीजेपी की प्राथमिकता. बंगाल में गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की मदद. बंगाल की बहनों को लखपति योजना से जोड़ेंगे. बंगाल की बहनों को मुद्रा योजना से जोड़ेंगे. TMC की वजह से महिलाएं योजनाओं के लाभ से वंचित है.