बीकानेर: बीकानेर की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. मेघवाल और भाटी एक हुए ! पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और अर्जुन मेघवाल में सियासी दोस्ती हुई. देवी सिंह भाटी के पौत्र और भाजपा प्रत्याशी अंशुमान सिंह सांसद सेवा केंद्र पहुंचे.
पूर्व प्रधान जयवीर सिंह हाडला भी साथ में मौजूद रहे. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल के साथ बैठक हुई. इसके बाद पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और अर्जुन मेघवाल की मुलाकात तय हुई.
बीकानेर की सियासत की बड़ी खबर
— First India News (@1stIndiaNews) November 11, 2023
मेघवाल-भाटी हुए एक !, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और अर्जुन मेघवाल में हुई सियासी दोस्ती, देवी सिंह भाटी के पौत्र और भाजपा प्रत्याशी अंशुमान सिंह... #Bikaner #RajasthanElection2023 #ElectionOnFirstIndia @DeviSinghBhati_ @arjunrammeghwal… pic.twitter.com/q2HV3sZ73c
दरअसल इस पैचअप में देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अहम भूमिका रही. दोनों नेताओं में लंबे समय से अदावत चल रही थी.