नई दिल्ली : अमरनाथ यात्रा-2026 से पहले पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' संपन्न हो गई है. एलजी मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी से देश की सुख-समृद्धि की कामना की. 3 जुलाई से 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शुरू होगी.
28 अगस्त रक्षाबंधन पर यात्रा का समापन होगा. पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से एक साथ यात्रा शुरू होगी. एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम हैं. 'प्रशासन, सेना, पुलिस और श्राइन बोर्ड समन्वय से जुटे हैं.
अमरनाथ यात्रा-2026 से पहले पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' संपन्न
-एलजी मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी से देश की सुख-समृद्धि की कामना की
-3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा
-28 अगस्त रक्षाबंधन पर यात्रा का होगा समापन
-पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से एक साथ शुरू होगी यात्रा
-एलजी मनोज सिन्हा ने कहा- 'श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम'
-'प्रशासन, सेना, पुलिस और श्राइन बोर्ड समन्वय से जुटे'