VIDEO: देश के नाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, कहा-भारत ने विश्व मंच पर अग्रणी स्थान बनाया, अर्थव्यवस्था बढ़ रही है तेजी से आगे

नई दिल्ली: 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम संबोधन ​दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. भारत पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया. राष्ट्रपति ने कहा कि ये दिन हमारे लिए गौरवपूर्ण है. 

आज बहन और बेटियां आगे बढ़ रहीं हैं. भारत ने विश्व मंच पर अग्रणी स्थान बनाया. भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.  दुनिया के लिए भारत मिसाइल बना रहा. दुनिया की निगाहें आज भारत की ओर है. भारत की ताकत हैं युवा. रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. वैज्ञानिक देश का नाम रोशन कर रहे हैं. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश में चारों ओर उत्साह का माहौल है. भारत लोकतंत्र की जननी है. भारत का नागरिक होना हमारी पहचान है. स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए एक उत्सव है. महिलाएं देश का गौरव बढ़ा रहीं हैं. स्वतंत्रता दिवस इतिहास से जुड़ने का अवसर है. रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं. वैज्ञानिक देश का नाम रोशन कर रहे हैं. 

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रहा है. ISRO ने चंद्रयान 3 लॉन्च किया है जो चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर चुका है. चंद्रमा का अभियान अंतरिक्ष के हमारे भावी कार्यक्रमों के लिए केवल एक सीढ़ी है, हमें बहुत आगे जाना है.