अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के दौरे पर आएंगे. शनिवार को अजमेर में पीएम मोदी कई विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. शनिवार को प्रधानमंत्री अजमेर से कई बड़ी सौगातें देंगे.
कुल 16,686 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. NH और ऊर्जा क्षेत्र की 8,132 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाएं शामिल है.इनमें 2 परियोजनाओं का शिलान्यास और 7 योजनाओं का लोकार्पण होगा. 4,516 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल है.
बांदीकुई से जयपुर तक 1,207 करोड़ रुपए की लागत से 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पैकेज भी शामिल है. NH-76 जंक्शन से NH-12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन निर्माण कार्य, प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण होगा.
कल राजस्थान दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:
-कल अजमेर में पीएम मोदी कई विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
-कल प्रधानमंत्री अजमेर से देंगे कई बड़ी सौगातें
-कुल 16,686 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
-NH और ऊर्जा क्षेत्र की 8,132 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाएं शामिल
-इनमें 2 परियोजनाओं का शिलान्यास और 7 योजनाओं का होगा लोकार्पण
-4,516 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल
-बांदीकुई से जयपुर तक 1,207 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
-दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पैकेज भी शामिल
-NH-76 जंक्शन से NH-12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8 लेन निर्माण कार्य
-प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण होगा