राजस्थान में आज से निजी बसों की हड़ताल, फिलहाल बहुत ज्यादा असर नहीं आ रहा नजर, आज रात तक दिख सकता व्यापक असर  

राजस्थान में आज से निजी बसों की हड़ताल, फिलहाल बहुत ज्यादा असर नहीं आ रहा नजर, आज रात तक दिख सकता व्यापक असर  

जयपुर: राजस्थान में आज से निजी बसों की हड़ताल है. फिलहाल बहुत ज्यादा असर नजर नहीं आ रहा है. आज रात तक हड़ताल का व्यापक असर दिख सकता है. निजी बस संचालकों ने ऑनलाइन बुकिंग बंद करने का दावा किया, लेकिन अभी भी कई एप्स के जरिए निजी स्लीपर बसें बुक हो रहीं है. 

आपको बता दें कि राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुई. प्रदेशभर में करीब 40 हजार बसों का संचालन ठप हुआ. परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस संचालकों ने चक्काजाम किया.

इसका सीधा असर निजी बसों में रोजाना सफर करने वाले लगभग 15 लाख यात्रियों पर पड़ा. जयपुर से जोधपुर,उदयपुर,कोटा,बीकानेर के साथ इंदौर,अहमदाबाद के लिए चलने वाली स्लीपर बसें भी बंद है.

जयपुर से प्रतिदिन करीब 25 हजार यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं. लेकिन ऑपरेटरों ने 23 से 28 फरवरी तक की बुकिंग पहले ही रोक दी. आज फिर बस ऑपरेटरों और प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता होगी.