VIDEO: शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41% मतदान, 162 नगरीय निकायों में 43.95 लाख मतदाताओं ने की वोटिंग

जयपुर: शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण में 76.41% मतदान हुआ. 162 नगरीय निकायों में 43.95 लाख मतदाताओं ने वोटिंग की. 57.52 लाख मतदाताओं में से 43,95,488 ने मतदान किया. अरनोद नगरपालिका में सबसे ज्यादा 91.98% मतदान हुआ. 

भीलवाड़ा नगर निगम में सबसे कम 63.84% मतदान हुआ. पहले चरण में कुल 5,393 वार्डों में मतदान हुआ. अर्नोद के बाद बिगोद में 91.85% मतदान हुआ. सैंपऊ नगरपालिका में 90.87% मतदान हुआ. पहले चरण के मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी किया गया.

राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मतदान कल होगा. 4,774 वार्डों में दूसरे चरण का मतदान होगा. 9,758 बूथों पर वोट डाले जाएंगे. 87 लाख 60 हजार 884 मतदाता मतदान करेंगे. दूसरे चरण में 18,266 उम्मीदवार मैदान में है. 14 सितंबर को दोनों चरणों की मतगणना होगी.