रांची(झारखंड): झारखंड के रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन हो रहा है.'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. आपको बता दें कि छात्रों का विधानसभा में मार्च जारी है. छात्रों ने कंटीले तारों के बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. छात्र विधानसभा के पास पहुंचे. अंतिम बैरिकेड तक प्रदर्शनकारी छात्र पहुंचे.
कंटीली बैरिकेड की अंतिम लेयर तोड़ने की कोशिश की गई. प्रदर्शनकारी छात्र दूसरे रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे. प्रदर्शनकारी छात्रों पर पानी की बौछार की गई. इससे पहले छात्र 5वें बैरिकेड के सामने धरने पर बैठे. विधानसभा के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई. छात्रनेता देवेंद्र नाथ महतो 5वें बैरिकेड के पास पहुंचे.
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार झांसा देने का काम ना करें. सरकार ऐसा कुछ ना करें जिससे अराजकता फैले. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. आपको बता दें कि रांची में छात्रों ने विधानसभा मार्च कर रहे. शांतिपूर्ण तरीके से छात्र आगे बढ़ रहे है. तीसरा बैरिकेड तोड़ छात्र आगे बढ़ रहे है. विधानसभा के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई.
आपको बता दें कि झारखंड में 14वीं JPSC रद्द की गई. सोरेन सरकार ने छात्रों की 98 फीसदी मांगें मानीं, लेकिन छात्र भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच पर अड़े. कल छात्रों के साथ छठे दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी. सीएम हेमंत सोरेन के आश्वासन के बाद भी छात्र नहीं माने. राज्यपाल संतोष गंगवार के आश्वासन के बावजूद छात्र नहीं हटे. अब आंदोलनकारी छात्र आज विधानसभा मार्च पर अड़े.