पटना : निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया है. पटना पुलिस ने पप्पू यादव को आवास से गिरफ्तार किया है. 31 साल पुराने केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई है.
3 दिन पहले कुर्की जब्ती का आदेश दिया गया था. किराए के घर को ऑफिस बनाने का आरोप है. मामले में लगातार गैरहाजिरी रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए. पप्पू यादव समेत 3 पर धोखाधड़ी का आरोप है.
वहीं गिरफ्तारी से पहले पप्पू यादव ने कहा कि मुझे मारने की साजिश हो सकती है. मेरे साथ क्या होगा पता नहीं. मैं फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हूं, लेकिन झुकने वाला नहीं हूं.
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को किया गिरफ्तार
-पटना ने पप्पू यादव को आवास से किया गिरफ्तार
-31 साल पुराने केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी
-3 दिन पहले दिया गया था कुर्की जब्ती का आदेश
-किराए के घर को ऑफिस बनाने का आरोप
-मामले में लगातार गैरहाजिरी रहने पर गिरफ्तारी वारंट
-पप्पू यादव समेत 3 पर धोखाधड़ी का आरोप
-मुझे मारने की साजिश हो सकती है : पप्पू यादव