पंजाब बम धमाकों पर राघव चड्ढा का CM मान पर पलटवार, कहा- भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी की ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा

पंजाब बम धमाकों पर राघव चड्ढा का CM मान पर पलटवार, कहा- भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी की ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा

नई दिल्ली : अमृतसर से जालंधर तक विस्फोट से पंजाब दहल गया है. तीन घंटे के भीतर जालंधर-अमृतसर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर जोरदार ब्लास्ट हुए. बम ब्लास्ट पर AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया सामने आयी है.

उन्होंने कहा कि बीते कुछ घंटों में पंजाब में दो बम ब्लास्ट हुए हैं. एक जालंधर और दूसरा अमृतसर में, हम इसकी निंदा करते हैं. स्थिति चिंताजनक है. ये बम ब्लास्ट पंजाब की अमन और अशांति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है. पंजाब के DGP ने मौके पर जाकर और शुरूआती जांच में ये पाया कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ है.

वहीं दूसरी ओर पंजाब के सीएम बयान दे रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ नहीं है बल्कि भाजपा का हाथ है. तो मैं सीधे तौर पर पूछना चाहता हूं कि पंजाब के सीएम पाकिस्तान के ISI को क्यों क्लीन चिट देना चाहते हैं. और क्या भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी हो गई है कि उन्हें पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है. सीएम का बयान बहुत चिंताजनक है, इसे गंभीरता से लेना चाहिए. और उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ऐसे बयान देने पड़ रहे हैं.