नई दिल्ली : लोकसभा के मकर द्वार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.
संसद के गेट पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. उस वक्त राहुल और रवनीत में जुबानी जंग हुई. बिट्टू को राहुल गांधी ने पहले कांग्रेस सांसदों की तारीफ. वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को 'गद्दार दोस्त' बताया. राहुल ने कहा कि चिंता मत करो, तुम (कांग्रेस में) वापस आओगे. गद्दार दोस्त' वाले कमेंट पर बिट्टू ने भी तुरंत पलटवार किया.
बिट्टू ने कहा कि देश के दुश्मनों' से कोई लेना-देना नहीं है. रवनीत बिट्टू ने विरोध कर रहे सांसदों पर टिप्पणी करते हुए कहा ऐसे बैठे हैं मानो उन्होंने कोई युद्ध जीत लिया हो.
जब राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू हुए आमने-सामने
-संसद के गेट पर कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
-उस वक्त राहुल और रवनीत में हुई जुबानी जंग
-बिट्टू को राहुल गांधी ने पहले कांग्रेस सांसदों की तारीफ
-वहीं, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को 'गद्दार दोस्त' बताया
-राहुल ने कहा-'चिंता मत करो, तुम (कांग्रेस में) वापस आओगे'
-'गद्दार दोस्त' वाले कमेंट पर बिट्टू ने भी तुरंत पलटवार किया
-बिट्टू ने कहा-'देश के दुश्मनों' से कोई लेना-देना नहीं है'
-रवनीत बिट्टू ने विरोध कर रहे सांसदों पर टिप्पणी करते हुए कहा
-'ऐसे बैठे हैं मानो उन्होंने कोई युद्ध जीत लिया हो'