पांच नगर निगम समेत 273 निकायों के मुखिया का चुनाव, जानिए कौन कहां से बना मुखिया? मतदान के बाद परिणाम आना शुरू

पांच नगर निगम समेत 273 निकायों के मुखिया का चुनाव, जानिए कौन कहां से बना मुखिया? मतदान के बाद परिणाम आना शुरू

जयपुर: राजस्थान के विभिन्न नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में अध्यक्ष, सभापति और मेयर पद के लिए मतदान होने के बाद कई जिलों में परिणाम सामने आने लग गए हैं. आपको बता दें कि राजस्थान में पांच नगर निगम सहित 273 नगरीय निकायों का मुखिया चुनने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. जिसके बाद कई ​जगहों से परिणाम आ रहे है. बात करें झुंझुनूं जिले के मलसीसर की, तो यहां पर भाजपा का बोर्ड बना है. लॉटरी से भाजपा प्रत्याशी पवन जीते है. 10-10 की बराबरी पर दोनों प्रत्याशी रहे थे. मलसीसर में भाजपा के भाग्य से बोर्ड बना. भाजपा के पवन कुमार ने कांग्रेस के प्रवीण को हराया. परिणाम में कांग्रेस 10,भाजपा 7 और निर्दलीय 3 पार्षद जीते थे.

दौसा की सिकराय नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड: 
चेयरमैन पद पर भाजपा से कैलाश बैरवा 1 मत से जीते
भाजपा को 13 और कांग्रेस को मिले 12 मत

चूरू के बीदासर में बना भाजपा का बोर्ड: 
भाजपा से सुमन बनी नगर पालिका की अध्यक्ष
भाजपा को 19, कांग्रेस को 15, निर्दलीय को मिला 1 वोट

झुंझुनूं के डूंडलोद पालिका में बना बीजेपी का बोर्ड:
भाजपा के सचिन सैनी जीते, कांग्रेस के मनफूल को हराया
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा 11 और कांग्रेस 9 वोट मिले
निर्दलीयों के सहारे डूंडलोद में भाजपा ने बनाया बोर्ड
20 पार्षदों के परिणाम आंकड़ों में कांग्रेस 8, बीजेपी 2 और 10 निर्दलीय थे

जयपुर की शाहपुरा नगर परिषद में भाजपा का बना बोर्ड:
रविश खटाणा बने शाहपुरा नगर परिषद के सभापति
12 निर्दलीय पार्षदों में से 8 ने दिया खटाना को वोट
कुल 55 वोटों में से कांग्रेस की मेघा चौधरी को मिले 27 वोट 
बीजेपी के रविश खटाना मिले 28 वोट
रविश एक वोट से हुए विजयी

सिरोही के माउंट आबू में बीजेपी का परचम:
भाजपा के सुनील आचार्य बने पालिका अध्यक्ष
प्रदेश की सबसे धनी नगरपालिका माउंट आबू 
सुनील आचार्य को मिले कुल 19 वोट, कांग्रेस के यश शर्मा को मिले सिर्फ 6 मत
भाजपा के 15 पार्षदों के साथ RLP के 1 और 2 निर्दलीय पार्षदों का मिला समर्थन
कांग्रेस खेमे में भी क्रॉस वोटिंग, एक कांग्रेस पार्षद का वोट भाजपा के पक्ष में गया
12 मतों के बड़े अंतर से सुनील आचार्य ने हासिल की जीत

नगर परिषद बांसवाड़ा में भाजपा का बोर्ड, मुकेश बने नगर परिषद के सभापति:
कुल 60 पार्षदों में 37 वोट भाजपा के खाते में, कांग्रेस को 23 पार्षद का समर्थन 
भाजपा को 3 निर्दलीय और कांग्रेस को एक ने समर्थन में दिया वोट 

करौली की सूरौठ नगर पालिका में भाजपा का कब्जा:
भाजपा प्रत्याशी कमला देवी महावर बनीं चेयरमैन
कांग्रेस प्रत्याशी सोमोती को मिले 9, भाजपा प्रत्याशी को मिले 11 मत
भाजपा प्रत्याशी 2 मतों से विजयी

हनुमानगढ़ के गोलूवाला में बना बना भाजपा का बोर्ड:
ताराचंद बावरी बने गोलूवाला नगरपालिका के अध्यक्ष
ताराचंद बावरी को मिले 13 मत
कांग्रेस के भोलाराम खटीक को मिले 12 वोट
जबकि कांग्रेस के जीते हुए मात्र 10 ही पार्षद थे 
शहर में चर्चा-'यह दो वोट कांग्रेस को कौन डाल गया'

पाली के जैतारण में भाजपा का बना बोर्ड:
भाजपा के भेणाराम गहलोत बने नगर पालिका नए चेयरमैन 
कांग्रेस के एक पार्षद ने भी भाजपा के पक्ष में किया मतदान
क्रोसवोटिंग बना भाजपा कांग्रेस में चर्चा का विषय

बारां के अंता नगरपालिका में चौथी बार बना कांग्रेस का बोर्ड:
कांग्रेस के प्रदीप नागर 1 मत से हुए विजयी
बीजेपी को रहना पड़ा 17 मतों पर संतुष्ट
इसी के साथ अंता नगरपालिका में चौथी बार बना कांग्रेस का बोर्ड
कांग्रेस के प्रदीप नागर बने अंता नगर पालिका चेयरमैन

बांसवाड़ा के गढ़ी से खबर:
नगरपालिका प्रतापपुर गढ़ी में बना कांग्रेस का बोर्ड
कांग्रेस को मिले 14 पार्षद का समर्थन
वहीं भाजपा के पक्ष में 11 पार्षद ने किया मतदान 
भाजपा के एक पार्षद द्वारा क्रॉस वोटिंग करने का अंदेशा
चुनाव में कांग्रेस को मिले थे 12 पार्षदों का समर्थन
वहीं भाजपा को मिले थे 11 पार्षद 
दो निर्दलीय जीते थे जिसमें 1 भाजपा के समर्थन में तो 1 ने कांग्रेस के समर्थन में किया मतदान 

दांतारामगढ़ : नगर पालिका से कांग्रेस के भंवरलाल कुमावत चुनाव जीते:
कांग्रेस को 14 मत व भाजपा को 11 मत मिले
भंवरलाल कुमावत ने कस्बेवासियों का आभार व्यक्त किया