जयपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को धमकी देने के मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लाइव TV पर भाजपा प्रवक्ता द्वारा जान से मारने की धमकी देना निंदनीय है. एक लोकतंत्र में ऐसी भाषा और इस सोच का कोई स्थान नहीं है.
अभी तक भाजपा ने ऐसा बयान देने वाले प्रवक्ता पर कोई कार्रवाई नहीं की है. राहुल गांधी लगातार वोट चोरी, महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे हैं. इन मुद्दों पर उन्हें मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है. भाजपा हताशा में ऐसी हरकतें कर रही है.
वहीं टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता द्वारा गोली मारने की धमकी देना बेहद निंदनीय व गंभीर चिंता का विषय है. यह दिखाता है कि गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग अब भी गांधी से उतने ही डरते हैं और उनके मंसूबे अभी भी वही हैं.
बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और वोट चोरी से जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले राहुल गांधी के प्रति इतनी नफरत भाजपा की सोच है. भाजपा नेताओं के बारे में जहां राजनीतिक टिप्पणी करने पर भी जेल हो जाती है. नेता प्रतिपक्ष को जान से मारने की धमकी देने पर सरकार या भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.