होली पर यात्रियों के लिए रेलवे का फैसला, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई

होली पर यात्रियों के लिए रेलवे का फैसला, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई

जयपुर: होली पर यात्रियों के लिए रेलवे ने फैसला लिया. उत्तर पश्चिम रेलवे ने 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई. बढ़ती भीड़ को देखते हुए अहम निर्णय लिया गया. रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 09633/34 के 10-10 अतिरिक्त ट्रिप का फैसला लिया. 

रेवाड़ी से 1 से 30 मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों पर संचालन होगा. रींगस से 2 से 31 मार्च तक निर्धारित तिथियों पर ट्रेन संचालन होगा. दूसरी रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 09637/38 के भी 10-10 ट्रिप बढ़े. जयपुर-भिवानी स्पेशल 09733/34 पूरे मार्च चलेगी. ट्रेन के 1 से 31 मार्च तक रोजाना 31-31 ट्रिप होंगे.

होली पर रेलवे की स्पेशल सौगात: 
उत्तर पश्चिम रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा. कोटा-रशीदपुर खोरी के बीच चलेगी एक्सप्रेस स्पेशल चलाएगा. कुल 2 ट्रिप में यात्रियों को सुविधा मिलेगी. 25 फरवरी और 4 मार्च को कोटा से ट्रेन रवाना होगी. रात 9:55 बजे कोटा से चलेगी, सुबह 5:20 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी. वापसी में 26 फरवरी और 5 मार्च को संचालन होगा. सुबह 6:55 बजे रवाना होकर दोपहर 3:55 बजे कोटा पहुंचेगी. जयपुर, सवाई माधोपुर, रींगस, सीकर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव होगा. ट्रेन में कुल 22 कोच, AC से जनरल तक सभी श्रेणियां के डिब्बे होंगे.