जयपुर: डिजिफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट 2026 का आज समापन है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने VC के माध्यम से कहा कि AI जीवन के हर आयाम से जुड़ी है. हर दौर में क्रांतियां आई. बिजली कम्यूटर आने से जो बदलाव हुआ वैसा ही बदलाव आएगा.
जीवन का अभिन्न अंग AI बनेगा. हर व्यक्ति हर घर हर उद्यम से जुड़ेगी. इसका लाभ उठाकर जीवन में शामिल करने का फायदा होगा. पीएम मोदी क्लियर नीति लाए. टेक्नोलॉजी को डेमोक्रेटिकाइज करना है. मंत्रालय ने AI मिशन की रचना की. जो विश्व में चर्चित है कई देश भारत के मॉडल को स्टडी कर अपना रहे हैं.
भारत को AI इंडेक्स में दुनिया की टॉप थ्री कंट्रीज में शामिल किया है. बड़ा डेटा सेंटर राजस्थान में बनाने की घोषणा की थी. उसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री जल्द करेंगे. बोर्डर इलाकों के विशेष ध्यान देने के पीएम मोदी के निर्देश हैं. उसके लिए रेलवे भी विशेष प्रयास कर रहा है और आईटी में भी इन क्षेत्रों पर विशेष फोकस्ड काम हो रहा है.
आपको बता दें कि डिजिफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट 2026 के समापन कार्यक्रम के दौरान कई MOU हस्ताक्षरित हुए. स्वास्थ्य कृषि नागरिक सेवा में गूगल सेवा के लिए MoU हुआ. गूगल के साथ DOIT विभाग के MoU साइन हुआ. योजना भवन से साइन किए गए. IIT दिल्ली के साथ भी MoU साइन हुआ. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के साथ भी MoU साइन हुआ.