रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे की बड़ी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए किए व्यापक इंतजाम

रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे की बड़ी राहत, उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए किए व्यापक इंतजाम

जयपुर : रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे की बड़ी राहत दी है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए हैं. पूरे अगस्त में 55 जोड़ी रेल सेवाओं में 148 अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के अब तक 192 ट्रिप नोटिफाई.

प्रयागराज, बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, भिवानी, सीकर, रींगस सहित प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. प्रयागराज-सीकर स्पेशल के दोनों दिशाओं में कुल 34 ट्रिप संचालित होंगी. लालकुआं-साबरमती स्पेशल के दोनों दिशाओं में कुल 26 ट्रिप चलेंगी. मदार-नारनौल स्पेशल 15 अगस्त से 24 सितंबर तक चलेगी, कुल 82 ट्रिप होंगी.

श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाई नगर स्पेशल के 4 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं. मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल के संचालन में 16 अतिरिक्त ट्रिप की बढ़ोतरी की गई है. बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल के 8 ट्रिप और श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल के 8 ट्रिप बढ़ाए गए हैं. कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल के 8 और जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के 6 ट्रिप बढ़ाए गए हैं. यात्रियों की मांग के अनुसार अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है.