जयपुर : राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होगी. प्रश्नकाल में 19 तारांकित और 20 अतारांकित प्रश्नों की सूची है. डिप्टी सीएम दीया कुमारी से संबंधित विभाग, चिकित्सा विभाग, संसदीय कार्य विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग और वन विभाग से संबंधित सवाल जवाब होंगे.
साथ ही मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग BAC का प्रतिवेदन रखेंगे. सदन में आगामी दिनों में होने वाले कामकाज की रूपरेखा तय होगी. मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सदन में वित्त विभाग की 18 अधिसूचनाएं रखेंगे. वन मंत्री संजय शर्मा वन विभाग के 13 अधिसूचनाएं रखेंगे. डिप्टी सीएम दीया कुमारी वार्षिक प्रतिवेदन और लेखें रखेंगी.
राजस्थान जन आधार प्राधिकरण की लेखा परीक्षा की रिपोर्ट पटल पर रखी जाएगी. कई विधायी कार्य के बाद आज विधानसभा में बजट पर बहस शुरू होगी. विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बजट पर बहस के लिए समय आवंटित करेंगे.