राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा आवेदन आज से शुरू, बिना लेट फीस 6 अगस्त तक आवेदन का मौका

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा आवेदन आज से शुरू, बिना लेट फीस 6 अगस्त तक आवेदन का मौका

अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा आवेदन आज से शुरू हो गए हैं. बिना लेट फीस 6 अगस्त तक आवेदन का मौका है. इस बार परीक्षा शुल्क 200 रुपए बढ़ा है, अब 850 रुपए शुल्क हो गया है. 6 से 12 अगस्त तक 1100 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन हो सकता है.

13 से 18 अगस्त तक 1350 रुपए शुल्क देना होगा. 19 से 24 अगस्त तक दोगुनी फीस, कुल 1700 रुपए. 25 अगस्त से 1 सितम्बर तक अंतिम मौका, 2350 रुपए शुल्क होगा. आवेदन पत्र में संशोधन 7 से 17 नवम्बर तक किया जा सकेगा. प्रायोगिक परीक्षा शुल्क भी बढ़कर 200 रुपये प्रति विषय हुआ है. 

दिव्यांग, दृष्टिबाधित, शहीद व वीरगति प्राप्त सैनिकों के आश्रितों को केवल 50 रुपये टोकन शुल्क देना होगा. संबद्धता लंबित स्कूल जल्द कार्रवाई पूरी करें, अन्यथा आवेदन पत्र निरस्त किए जाएंगे. परीक्षा आवेदन संबंधी सभी दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.