जयपुरः राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. कैलाश वर्मा ने दिव्यांगों को स्कूटी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया. कैलाश वर्मा के प्रश्न का अविनाश गहलोत ने जवाब दिया. मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि विधायक के जन्मदिन पर स्कूटी वितरण करा देंगे. कैलाश वर्मा ने कहा कि जिन अधिकारियों ने लापरवाही की उन पर क्या कार्रवाई होगी. अविनाश ने कहा कि इस बार भी CM ने दिव्यांगों के लिए घोषणा की. सदन में टीकाराम जूली व जोगेश्वर गर्ग में नोकझोंक हुई.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा से जुड़े प्रश्न का जवाब दिया. कहा कि समय समय पर नए संकाय खोले जाते हैं. पहले संकाय खोले लेकिन बजट का प्रावधान पिछली सरकार ने नहीं किया. रामस्वरूप ने विज्ञान संकाय खोलने की मांग उठायी. दिलावर ने कहा कि अभी नए संकाय का प्रावधान नहीं है. कांग्रेस के राज में सिर्फ बोर्ड लगाए, बच्चों के साथ अन्याय किया. कांग्रेस ने शिक्षा का बंटाधार किया सत्यानाश किया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सवा दो साल में जो किया वह बताओ. कांग्रेस ने दिलावर के बयान का विरोध किया. नेता प्रतिपक्ष ने प्रश्न पूछा तो दिलावर ने कहा-'यह नसीराबाद का प्रश्न है प्रदेश का नहीं.
कांग्रेस के चूल्हे हिल गएः
जवाहर सिंह बेढम ने कांग्रेस पर व्यंगात्मक प्रहार किया. कहा कि उस वक्त कांग्रेस की राजनीति में भूचाल आ गया. कांग्रेस के चूल्हे हिल गए हैं. मुझे विश्वसनीय सूत्रों से पता लगा है कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली से फटकार लगी. आखिर आप सदन में कर क्या रहे थे अपने सदन में हो हल्ला क्यों किया' ? यदि कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्ष में कुछ किया होता तो आपके नेता प्रतिपक्ष ने क्यों उल्लेख नहीं किया ? जब फटकार लगी कई सीनियर लोग आज सदन में आए हैं.
सदन की कार्यवाही को बाधित करते होः
मुझे पता लगा उनकी जो अंदरूनी लड़ाई है वह जग जाहिर है. अभी तीन-चार दिन पहले यह दिल्ली गए थे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को बताया गया आपकी विधानसभा की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है. तथ्यों पर बोलते नहीं हो सदन की कार्यवाही को बाधित करते हो. पार्टी को एक तरीके से एक्सपोज करने का आप काम कर रहे हो. हमारे नेता प्रतिपक्ष हैं तो उनको क्यों नहीं बोलने दिया जाता. वह बाज नहीं आए केंद्रीय नेतृत्व की नहीं मानी. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली साहब को फिर बोलते नहीं दिया. उनकी आवाज को दबाने का काम किया. क्योंकि वह दलित समाज से आते हैं. दलित समाज से आने वाला नेता प्रतिपक्ष बना है. अपनी बात को विधानसभा में रखने की कोशिश करते हैं. एक दो उपलब्धियां होगी उन पर उन पर डोटासरा नहीं बोलने देते. राजस्थान में यह संदेश गया कांग्रेस दलित विरोधी है. कांग्रेस दलितों का सम्मान नहीं करना जानती. वह लोगों को आगे नहीं आने देती. दिल्ली से फोन आया है कल ऊपर से धमकाया गया है. यह गुपचुप मीटिंगों का दौर चालू हुआ है. हमें सीएम भजनलाल शर्मा ने 21 फरवरी को कहा था बहस करनी थी. तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आना था. वह नहीं आए आज उन पर भी कहीं-कहीं से प्रेशर आया है.