Rajasthan Budget 2026: वित्तमंत्री दीया कुमारी ने पेश किया बजट, 2 घंटे 54 मिनट तक पढ़ा बजट भाषण, जानिए बड़ी बातें...

Rajasthan Budget 2026: वित्तमंत्री दीया कुमारी ने पेश किया बजट, 2 घंटे 54 मिनट तक पढ़ा बजट भाषण, जानिए बड़ी बातें...

जयपुर: 16वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में वित्तमंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश किया.  दीया कुमारी ने 2 घंटे 54 मिनट तक बजट पढ़ा. दीया कुमारी ने अपने पिछले बजट भाषण के रिकॉर्ड को तोड़ा है. दीया कुमारी ने 2025-26 का बजट 2 घंटे 17 मिनट तक पढ़ा था.  दीया कुमारी ने 2024-25 का बजट भाषण 2 घंटे 50 मिनट तक पढ़ा था. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2023-24 का बजट रिकॉर्ड 3 घंटे 16 मिनट लंबे समय तक दिया था.

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया बजट:  
-राजस्थान में लगेंगे 250 नए EV चार्जिंग स्टेशन, 
-GSI के साथ मिलकर बनेगी हाई-टेक खनिज लाइब्रेरी
-GSI के सहयोग से प्रदेश में एक 'स्टेट ऑफ आर्ट' खनिज कोर लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी
-यह रिसर्च और नए खनन क्षेत्रों की खोज में मील का पत्थर साबित होगी
-प्रदूषण कम करने और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 60 नए CNG स्टेशन 
-और 250 नए EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे
-पुराने बकाया टैक्स के मामलों को सुलझाने के लिए सरकार ने राहत का पिटारा खोला 
-VAT (वैट), कृषि विपणन, भूमि कर, परिवहन और खनन विभाग से संबंधित नई एमनेस्टी योजनाएं लाई जाएंगी
-इससे व्यापारियों और आमजन को पेनल्टी और ब्याज में भारी छूट मिलेगी

स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क में भारी कटौती:
-पुराने वाहनों पर 'ग्रीन टैक्स' की तैयारी
-सभी प्रकार के ऋणों (Loans) पर स्टैंप ड्यूटी की दर को घटाकर अब मात्र 0.125% किया (अधिकतम सीमा ₹10 लाख)
-ऋण दस्तावेजों पर लगने वाले रजिस्ट्रेशन शुल्क को 1% से घटाकर 0.5% कर दिया गया है (अधिकतम सीमा ₹1 लाख)
-इससे घर या बिजनेस के लिए लोन लेना काफी सस्ता हो जाएगा
-16.5 टन से अधिक भारी मालवाहक वाहनों के लिए अब हर साल टैक्स भरने की अनिवार्यता खत्म होगी
-सरकार ने 'वन-टाइम पेमेंट' (एकमुश्त भुगतान) का विकल्प देने का प्रस्ताव रखा है
-प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से 6 साल पुराने ट्रांसपोर्ट वाहनों और 15 साल पुराने गैर-परिवहन (Private) वाहनों पर 'द ग्रीन टैक्स' की दरों को पुनरीक्षित (Revise) किया जाएगा

दीया कुमारी बजट भाषण की बड़ी बातें: 
-अब घर बैठे होगा जमीन-जायदाद का रजिस्ट्रेशन, सभी 106 ऑफिस बनेंगे 'मॉडल'
-देश में 'Top Achiever' राजस्थान: बिजनेस रिफॉर्म्स के मामले में राजस्थान देश में 'टॉप अचीवर' 
-अब रजिस्ट्री के लिए दफ्तरों के धक्के नहीं खाने होंगे
-सरकार ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करेगी
-जिससे पक्षकारों का वेरिफिकेशन, स्लॉट बुकिंग और डिजिटल सर्टिफाइड कॉपी घर बैठे उपलब्ध होगी
-पहले 50 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस को अपग्रेड करने की बात थी
-लेकिन अब प्रदेश के सभी 106 पूर्णकालिक उप-पंजीयन कार्यालयों को अत्याधुनिक 'मॉडल कार्यालय' के रूप में विकसित किया जाएगा
-रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अपीलों का अब समयबद्ध निस्तारण होगा
-सभी अपीलों को प्राथमिकता के आधार पर अधिकतम 60 दिन में निपटाना अनिवार्य होगा
-भूमि और संपत्ति के लेन-देन में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए 'इंस्टेंट और एनीव्हेयर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन' के जरिए प्रक्रिया को सरल बनाया गया है

भजनलाल सरकार का तीसरा बजट:
-वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया बजट
-विकसित राजस्थान @2047 का सपना साकार करने का लक्ष्य 
-2028-29 तक 350 बिलियन की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
-इससे  4.3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का है लक्ष्य
-जीएसटी कर सुविधा के लिए ऑनलाइन सुनवाई का होगा मॉड्यूल
-एसएमएस के जरिये दी जाएगी सूचना
-रजिस्ट्रेशन संबंधी अपीलों का होगा 60 दिन में निस्तारण
-पूरी तरह ई रजिस्ट्रेशन सुविधा होगी लागू
-स्लॉट बुकिंग,डिजिटल सर्टिफिकेट और कॉपी घर बैठे मिलेगी
-50 के स्थान पर 106 उप पंजीयक कार्यालय बनेंगे मॉडल 

4 हजार किसानों को 200 करोड़ का अनुदान:
-दलहन व तिलहन की 70 हजार प्रदर्शनी का आयोजन होगा 
-खारे पानी की उपलब्धता वाले क्षेत्रों को सस्ती दर पर बिजली मिल सकेगी
-कृषि विश्वविद्यालयों में 443 रिक्त पदों पर भर्ती होगी 
-कृषि यंत्रों पर 160 करोड़ का अनुदान मिलेगा, इससे 
-500 कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित होंगे
-36 हजार डिग्गियों के लिए 500 करोड़ से अधिक का अनुदान मिलेगा
-50 हजार किसानों को तारबंदी पर अनुदान मिलेगा
-सामुदायिक तारबंदी में संख्या 10 से घटाकर 7 करना प्रस्तावित
-श्री नरेंद्र कर्ण कृषि विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेचुरल फार्मिंग की स्थापना होगी
-पॉली हाउस के निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान
-5 हजार से अधिक आबादी वाली 3 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में वर्मी कंपोस्ट स्थापित होगी
-राज एप विकसित किया जाएगा, इससे कृषि में तकनीकों से फसलों की नवीनतम जानकारी मिलेगी

बजट भाषण की बड़ी बातें: 
-10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स को 20,000 का ई-वाउचर
-युवाओं के लिए 10 लाख का बिजनेस लोन
-युवाओं को खुद का काम शुरू करने के लिए 10 लाख तक का मिलेगा लोन
-योजना के लिए 1,000 करोड़ का प्रावधान 
-जिससे 30,000 युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ
-कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को टैबलेट/लैपटॉप के लिए 20,000 का ई-वाउचर
-अगले सत्र (2026-27) से 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) होगी शुरू
-प्रत्येक जिले में एक स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा क्रमोन्नत
-टॉयलेट सुविधा से वंचित सभी स्कूलों में बनेंगे नए टॉयलेट
-प्रदेश में खुलेंगे नए मानव संसाधन संस्थान
-हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए युवाओं को अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन भाषाओं की मिलेगी ट्रेनिंग

बजट भाषण की बड़ी बातें: 
-भरतपुर में 100 करोड़ की लागत से बृज कन्वेंशन सेंटर का होगा निर्माण
-बावड़ियों का किया जाएगा जीर्णोद्धार
-शेखावाटी की हवेलियां के संरक्षण विकास के लिए झुंझुनूं, चूरू और 
-सीकर में 607 से अधिक चिन्हित हवेलियों के फसाड इंप्रूवमेंट के लिए कार्य होंगे
-इस पर आगामी 2 वर्षों में 200 करोड़ रुपए होंगे खर्च
-कुलधरा में पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित किया जाएगा
-राज्य में चिन्हित बावड़ियों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा 
- जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालोर को शामिल करते हुए थार सांस्कृतिक सर्किट बनाए जाने की घोषणा
-झुंझुनूं में स्थापित किया जाएगा वॉर म्यूजियम
-होमस्टे चलाने वालों को ब्याज अनुदान दिया जाएगा
-संभाग स्तर पर आयोजित किए जाएंगे लोक नृत्य उत्सव
-पर्यटन सहायता बल का कर जाएगा सुदृढ़ीकरण
-विशेष अवसरों पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना पर खर्च होंगे 13 करोड़
-देवस्थान की रिक्त भूमियों पर धर्मशाला निर्माण के लिए लाई जाएगी नीति
-सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में फ्लाइंग ट्रेंनिंग सेंटर्स किए जाएंगे स्थापित
-श्रमिक कल्याण एवं रोजगार के लिए श्रम सेतु मोबाइल ऐप की होगी लॉन्चिंग
-श्रमिकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से मिलेगी ऑनलाइन जानकारी
-श्रमिक पंजीकरण,पहचान पत्र डिजिटल लेबर चौक BOCW भुगतान की प्रक्रिया होगी आनलाइन