VIDEO: जयपुर नगर निगम चुनाव की जंग, नामांकन के बाद कांग्रेस ने की सूची जारी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: नामांकन समाप्त होने के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपने जयपुर नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी. कांग्रेस ने 150 वार्डों में से 43 महिलाओं को टिकट दिया है. वहीं करीब 20 मुस्लिम वर्ग से प्रत्याशी मैदान में उतारे है. पार्टी का दावा है कि करीब 80 फीसदी टिकट पचास साल से कम आय़ु के लोगों को दिए हैं. 

नामांकन का दौर समाप्त होने के बाद अब जयपुर नगर निगम चुनाव का घमासान परवान पर है. क्योंकि नामांकन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने सभी 150 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं. कांग्रेस ने इस बार रणनीति के तहत नामांकन के बाद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी. बगावत औऱ गुटबाजी को रोकने के लिए कांग्रेस ने फार्मूला अपनाया. दोपहर तीन बजे नामांकन समाप्त होने के ढाई घंटे बाद फिर कांग्रेस ने सूची को ऑफिशियल आउट किया.
जयपुर नगर निगम चुनाव का रण

कांग्रेस ने नामांकन के बाद निकाली प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची
-150 वार्डों में से 43 महिलाओं को कांग्रेस ने दिए टिकट
-मुस्लिम समुदायों से 20 चेहरे उतारे मैदान में
-80 फीसदी प्रत्याशी 50 साल से कम आय़ु के उतारने का दावा
-4 ब्लॉक अध्यक्षों को दिया कांग्रेस ने टिकट
-एक पीसीसी पदाधिकारी में भी उतरी मैदान में
-पीसीसी के दो प्रकोष्ठ प्रमुखों को भी दिया टिकट

हालांकि नॉमिनेशन के बाद सूची निकालने के चलते कांग्रेस को थोड़ा सुकून यह जरुरी मिला कि आरआर तिवाड़ी के नाराजगी के अलावा कोई ज्यादा विरोध इस बार देखने को नहीं मिला. वहीं अन्य दावेदार लिस्ट नहीं निकलने के चलते आखिरी मूवमेंट तक टिकट को लेकर कन्फ्यूज रहने से निर्दलीय मैदान में उतर नहीं पाए. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि सबकी सहमति से मेरिट पर टिकटों का चयन किया गया है. ऐसे में नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है. वहीं बगावत और बयानबाजी मामले में सख्त एक्शन लेने का दावा किया है.

नामांकन के बाद अब कल से कांग्रेस प्रत्याशी प्रचार तेज कर देंगे. वहीं बड़े नेता पार्टी के समीकरण बिगाड़ने वाले बागियों को मनाने के प्रयास में जुट गए हैं. ऐसे में नाम वापसी के बाद चुनावी जंग की तस्वीर जयपुर में और साफ हो जाएगी.