जयपुरः राजस्थान विधानसभा में आज बजट पेश होगा. उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करेंगी. बजट की कॉपियां विधानसभा पहुंची. बजट से हेल्थ सेक्टर को उम्मीदें है. राजस्थान में बच्चों के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल के विस्तार की उम्मीद है.
जेके लोन में हो सकती है IPD की घोषणा:
मरीजों के दबाव के बीच अस्पताल में पार्किंग और भवन की बड़ी दिक्कत है. ऐसे में राजधानी के अन्य अस्पतालों की तर्ज पर जेके लोन में IPD की घोषणा हो सकती है. इसके अलावा RUHS के बेहतर संचालन के लिए इंसेंटिव की घोषणा भी उम्मीद है. प्रदेशभर में ट्रोमा सेंटर स्ट्रेंथनिंग को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है. आरयूएचएस के बेहतर संचालन के लिए भी बड़ी घोषणा की उम्मीद है.
चिकित्सा संवर्ग में मिल सकती है बंपर भर्तियों की सौगात:
बेरोजगारों के लिए विभिन्न चिकित्सा संवर्ग में बंपर भर्तियों की सौगात मिल सकती है. आयुष्मान आरोग्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बजट में घोषणा की उम्मीद है. प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल टॉवर आयुष्मान के संचालन को लेकर घोषणा हो सकती है. एसएमएस मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पतालों के लिए भी घोषणाएं संभव है. अटैच अस्पतालों की सेवाओं में विस्तार को लेकर घोषणा हो सकती है.