जयपुर: राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने कई पदाधिकारियों को पदमुक्त किया है. 6 पदाधिकारियों को पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया है. दो प्रदेश पदाधिकारियों और 5 स्टेट कोऑर्डिनेटर को हटाया गया है.
अब्दुल खालिक खान को स्टेट वाइस चेयरपर्सन पद से हटाया, मोहम्मद सादिक चौहान की प्रदेश सचिव पद से छुट्टी हुई, अकबर खान, गुलफाम खान, शकील अहमद और वाजिद नागौरी को स्टेट कोऑर्डिनेटर पद से हटाया है. संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते पदमुक्त किया है. प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने आदेश जारी किए हैं.
राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग से बड़ी खबर
-कईं पदाधिकारियों की संगठन से हुई छुट्टी
-6 पदाधिकारियों को पद से तत्काल प्रभाव से किया मुक्त
-दो प्रदेश पदाधिकारियों और 5 स्टेट कोऑर्डिनेटर को हटाया
-संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते किया पदमुक्त
-प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने किए आदेश जारी