CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने रचा इतिहास, सुशासन और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति में राजस्थान अव्वल

CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने रचा इतिहास, सुशासन और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति में राजस्थान अव्वल

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान ने इतिहास रचा है. सुशासन और परिणाम आधारित कार्य संस्कृति में राजस्थान अव्वल रहा है. 11 राष्ट्रीय योजनाओं में पहला स्थान , 5 में दूसरा और 9 में तीसरा स्थान है.

लॉजिस्टिक इकोसिस्टम व जनजाति कल्याण में बेस्ट परफॉर्मर स्टेट है. योग दिवस 2025 आयोजन में राजस्थान नंबर वन बना है. अंगदान और प्रत्यारोपण में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित है. पीएम मातृ वंदना और पोषण पखवाड़ा में शीर्ष स्थान है. फसल बीमा योजना में 2.18 करोड़ पॉलिसी जारी कर नंबर वन बना है. 

फार्मर रजिस्ट्री योजना में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान है. स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 में भी राजस्थान अव्वल रहा है. अक्षय ऊर्जा उत्पादन में पीएम कुसुम योजना में प्रथम स्थान है. फिट इंडिया रन और विकसित भारत यात्रा में नंबर वन राज्य है. पीएम विश्वकर्मा योजना में द्वितीय स्थान है. 

कृषि विभाग को ई-गवर्नेन्स रजत पुरस्कार मिला है, एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम में ब्रॉन्ज अवॉर्ड मिला है. टीबी मुक्त पंचायत अभियान में तीसरा स्थान है. आयुष्मान भारत क्लेम सेटलमेंट में तीसरा स्थान है. लॉजिस्टिक इकोसिस्टम में 'बेस्ट परफॉर्मर स्टेट' अवार्ड मिला है.