कुशीनगर की रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया

कुशीनगर की रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जोरदार हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि हमने मच्छर और माफिया दोनों को समाप्त किया. 2017 से पहले किसान, युवा और आम जनता परेशान थी, अब स्थिति बदली है. बिना सिफारिश और घूस के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं.

लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण का भी जिक्र किया. कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज समेत विकास कार्यों को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया. कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती इसी साल शुरू करने का भी ऐलान किया.